तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव में हुआ वृक्षारोपण
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड की सभी 73 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को एक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 51-51 पौधे लगाए गए। तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,तथा उपाध्याय नायब तहसीलदार ने तहसील परिसर में वृक्ष रोपित किया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत राजा पुर में पौधरोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी जयराम बाल्मीकि, एपीओ रेनू रावत, पंचायत सचिव राजेश कुमार, ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राजा पुर, खजुरिहा, मदारपुर, शहरी, विरौली सहित ब्लॉक की सभी 73 ग्राम पंचायतों में अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने मिलकर पीपल, नीम, बरगद, आम, अमरूद और अन्य छायादार पौधों का रोपण किया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए। बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा प्रदान करना है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने का भी आग्रह किया, ताकि यह अभियान सफल हो सके। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सी एम एस डाक्टर अजय सिंह, अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अधीक्षक डाक्टर आरिफ न रमसहाय में पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने वृक्ष रोपित किया। थाना परिसर बदोसरांय में प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम ने वृक्ष रोपित किया।









