कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई एसआई भर्ती लिखित परीक्षा, पहले दिन 3800 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। इस दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार दो दिवसीय परीक्षा में कुल 9600 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को हुई पहली दिन की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे की पालियों में आयोजित हुई, जिसमें करीब 3800 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।









