अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कोतवाली कर्वी क्षेत्र के समस्त मस्जिदों एवं ईदगाह स्थलों का निरीक्षण किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी विनोद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कोतवाली कर्वी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त मस्जिदों एवं ईदगाह स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, स्थानीय धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।









