150 मरीजों को मिला फल-वितरण का तोहफ़ा, सैम खान फाउंडेशन ने बाँटी खुशियाँ

150 मरीजों को मिला फल-वितरण का तोहफ़ा, सैम खान फाउंडेशन ने बाँटी खुशियाँ

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)/ नगर पंचायत बेलहरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सैम खान फाउंडेशन और वर्क फाउंडेशन की साझा पहल से 150 मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ बाँटना था। आयोजन में सैम खान, मोहम्मद आसिफ़ खान,लकीजायसवाल, वीरेन्द्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना और फल-पैकेट सौंपे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।