शादी समारोह से 10 लाख की नगदी गायब
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | गत माह नगर कोतवाली क्षेत्र मे सफेदाबाद स्थित शालीमार पैराडाइज होटल से शादी समारोह के दौरान 10 लाख रुपये से भरा एक बैग गायब होने का सनसनी खेज मामला प्रकाश मे आया है, इस घटना मे बधू पक्ष से दी गई तहरीर पर होटल के दो कर्मचारियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है | नगर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर मे दुल्हन की मां नीतू पाठक पत्नी अमित पाठक निवासी गोमती नगर अलखन्नदाअपार्मेट लखनऊ ने बताया की अपनी पुत्री की शादी के लिए शालीमार पैराडाइज मे कमरा व हाल 20 फरवरी से 23 फरवरी के लिए बुक किया था 21 फरवरी को वह शादी की संगीत कार्यक्रम मे व्यस्त थी दोपहर को होटल के कर्मचारी मनोज व गोविन्द कमरा नम्बर 102 को साफ करने के लिए आये थे आशंका व्यक्त की है की इन्ही कर्मचारियों ने उनका रुपयो से भरा बैग गायब किया है, सीओ संगम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछं तांछ की जारही है






