विकास खण्ड पहाडी की ग्राम पंचायत गढवारा में सफल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

विकास खण्ड पहाडी की ग्राम पंचायत गढवारा में सफल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
विकास खण्ड पहाडी की ग्राम पंचायत गढवारा में सफल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट के कार्यालय ज्ञाप संख्या 3184/एस०टी० आर०ए०/निरीक्षण / 2025-26 दिनांक 03.01.2026 के अनुपालन में अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट की अध्यक्षता में आज दिनांक-20.03.2026 को विकास खण्ड पहाडी की ग्राम पंचायत गढवारा में सफल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें संजय शुक्ला चकबन्दी अधिकारी राजापुर, शिवप्रसाद सहायक चकबन्दी अधिकारी, संजय कुमार पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी पहाडी, मोहित कुमार चकबन्दी लेखपाल, विवेक सिंह यादव राजस्व लेखपाल श्रीमती जुलेखा ग्राम प्रधान ए०एन०एम०, आशा बहु, आंगनवाडी कार्यकत्री, कोटेदार, तथा ग्रामीण आदि उपस्थित रहें। ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धवस्था पेशन योजना आदि योजनाओ के बारे में ग्रामवसियों को बताया गया। चकबन्दी अधिकारी राजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत है, जिसका धारा-6 का प्रस्ताव मा० चकबन्दी आयुक्त उ०प्र० लखनऊ को भेजा गया है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मा० मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेशन, दिव्यांगजन पेंशन आदि हेतु अगर कोई भी व्यक्ति पात्र हो और उसका योजनाओ का लाभ न दिया गया है तो योजनाओ का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन कराना सुनिश्चित करें। जिससे आम जन मानस को योजनाओ का लाभ दिया जा सकें।