राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम संयुक्त निदेशक, डा० विनोद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मे आई०डी०ए० 2026 दिनांक 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 27.02.2026 को संयुक्त निदेशक, डा० विनोद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान ब्लाक शिवरामपुर के ग्राम रेहुंटिया व ब्लाक पहाडी के ग्राम बूढा सेमरवार मे टीम के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनसमुदाय को फाइलेरिया से बचाव हेतु जागरूक करने व दवा खाने से इंकार करने वाले व्यक्तियों का संवेदीकरण कर दवा खिलाने का भी कार्य किया गया। साथ ही आईडीए कार्यक्रम से संबधित समस्त अभिलेखो व रिपोर्टिंग की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जोकि संतोषजनक पाया गया। अबतक जनपद में कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल लक्षित 779956 जनसंख्या में से 617587 जनसंख्या को दवा का सेवन कराया जा चुका है। पर्यवेक्षण के दौरान कार्यकम के नोडल अधिकारी, डा० जी०आर०रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह, मलेरिया निरीक्षक व प्रतिनिधि पाथ व पी०सी०आई० संस्था मौजूद रहे। जो लोग अभी तक किसी भी वजह से फाइलेरिया की दवा खाने से छूट गये है वह दिनांक 5 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक चल रहे मॉपअप राउन्ड में अपने क्षेत्र की आशा अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से दवा प्राप्त कर अवश्य खायें, जिससे फाइलेरिया रोग से बचा जा सके।