रमजान के अलविदा की नमाज शांति पूर्वक सम्पंन
निष्पक्ष जन अवलोकन
अजय रावत ।
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में अलविदा नमाज शांति पूर्वक सम्पंन हुई।रमजान के आखिरी जुमा की नमाज के अवसर पर बदोसरांय,किन्तूर, मरकामऊ मेला रायगंज सैदनपुर और रामपुर में सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा ब्यवस्था का नायब तहसीलदार अन्नू सिंह,ने जायजा लिया और तहसील क्षेत्र की मस्जिदों पर पहुंच कर सुरक्षा में तैनात पुलिस और राजस्व टीम का निरीक्षण किया। कोतवाली बदोसरांय के प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी, राजस्व निरीक्षक राधेश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक विश्वनाथ बडी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ कस्बा बदोसरांय के बरुआ मस्जिद में शांति पूर्वक अलविदा की नमाज अदा कराई। थाना प्रभारी सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया ने सैदनपुर व रामपुर की विभिन्न मस्जिदों के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया और स्वयं भ्रमण करते रहे।नमाज के दौरान पुलिस और राजस्व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा पूरे तहसील क्षेत्र में अलविदा की नमाज शांति पूर्वक सम्पंन हुई।









