मूर्ति खंडित होने के बाद हनुमान मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

मूर्ति खंडित होने के बाद हनुमान मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामशंकर वर्मा।

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के ग्राम बिठौरा स्थित सागर दास महाराज के स्थान पर बने मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद गुरुवार को उसी स्थान पर नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रामनगर डिग्री कॉलेज के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पहुंची। इसके बाद पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने लड्डू, बूंदी, फल एवं गुड़धनिया का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, सूरज शर्मा, अंशु शुक्ला, अवध राम एवं मुख्य यजमान अमित सहित कई लोग मौजूद रहे।