भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया
निष्पक्ष जन अवलोकन
विनय सिंह
मसौली बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शाहाबपुर स्थित टोल प्लाजा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। करीब 2 घण्टे चले धरने के पश्चात टोल प्रबंधन और भाकियू नेताओ में बनी आपसी सहमति के बाद धरना स्थगित किया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब हो कि गोंडा बहराइच रोड पर शहाबपुर निकट स्थित टोल प्लाजा पर व्याप्त अनियमितताओं व टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन मालिकों से की जाने वाली अभद्रता आदि की शिकायत भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के ब्लॉक अध्यक्ष बंकी रामानन्द वर्मा एक सप्ताह पूर्व लिखित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया था।पत्र में दर्शाए बिंदुओं पर कार्यवाई न होने की दशा में 9 फरवरी को टोल प्लाजा घेराव की चेतावनी भी दी गई थी।इसी क्रम में आज सोमवार को सुबह से भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर इकट्ठा होने लगे।प्रदर्शन को लेकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए टोल प्रबन्धन पर केई आरोप लगाए।करीब 2 घण्टे चले इस धरना प्रदर्शन के पश्चात क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत की मौजूदगी में टोल प्रबंधन ने जीएम महेश मिश्रा,टोल मैनेजर अवनीश मित्रा और भाकियू मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा सहित पदाधिकारी से वार्ता जारी हुई ।वार्ता में भाकियू द्वारा लगाए आरोपों पर सफाई देते प्रबन्ध तंत्र ने आगे भविष्य में गलतियों को सुधारने व शिकायतों को निस्तारण का भरोसा दिलाया तब जाकर धरना स्थगित किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा,बंकी ब्लाक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा,महामंत्री राम सेवक रावत,ओम प्रकाश,सतीश वर्मा,शिव नरायन सिंह,विशेष कुमार,धीरेन्द्र कुमार शाहिद अली,राजेश वर्मा,अभिषेख,नौमी,राजू आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।






