फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न
फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।खेल निदेशालय, लखनऊ के पत्र संख्या-2397/फिट इंडिया महिला 2026/दिनांक 27 फरवरी 2026 के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूटधाम मण्डल द्वारा फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 08 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में प्रातः 08:00 बजे से महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्रीड़ाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर द्वारा खिलाड़ियों को झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण यादव रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बैच लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंगद सिंह, राजा मिश्रा, अरविन्द मोहन, श्याम सुन्दर तथा अख्तर हुसैन का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— 400 मीटर दौड़ अण्डर-14 वर्ग : प्रथम– अंजली, द्वितीय– अंतिमा, तृतीय– सानिया अण्डर-18 वर्ग : प्रथम– अदिति, द्वितीय– पारुल, तृतीय– वसुन्धरा ओपन वर्ग : प्रथम– रेशमा, द्वितीय– आकांक्षा, तृतीय– बबली 200 मीटर दौड़ अण्डर-14 वर्ग : प्रथम– अंजली, द्वितीय– अंतिमा, तृतीय– सानिया अण्डर-18 वर्ग : प्रथम– अदिति, द्वितीय– वसुन्धरा, तृतीय– पारुल ओपन वर्ग : प्रथम– लवली, द्वितीय– साधना, तृतीय– सीमा 100 मीटर दौड़ अण्डर-14 वर्ग : प्रथम– अंजली, द्वितीय– अंतिमा, तृतीय– सानिया अण्डर-18 वर्ग : प्रथम– अंजली, द्वितीय– अंतिमा, तृतीय– अदिति ओपन वर्ग : प्रथम– रेशमा, द्वितीय– आकांक्षा, तृतीय– बबली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।