पेट्रोलपंप पर डीजल-पेट्रोल की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी

पेट्रोलपंप पर डीजल-पेट्रोल की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) महमूदाबाद रोड पर बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम गंगचौली में स्थितकोर एनर्जी पेट्रोल फिलिंग स्टेशन नामक पम्प पर अवैधरूप से डीजल भंडारण और अनियमित बिक्री की शिकायतपर एसडीएम ने छापामारकर जांच में गड़बड़ी मिलने पर एसडीएम ने पेट्रोलपंप पर डीजल-पेट्रोल की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी। मिलीशिकायतों पर बीतीरात एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने पूर्ति निरीक्षक संजयकुमार के साथ पेट्रोल पंप पर छापा मारा अभिलेखों की गहन जांच की।जांच दौरान अधिकारियों को रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं मिलीं। अभिलेखों में एक ही व्यक्ति के नाम पर 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की पर्चियां काटकर डीजल की बिक्री दर्ज थी।रिकॉर्ड अनुसार, लगभग 4200 लीटर डीजल की बिक्री दर्शाई गई, जिससे अनियमितता और संभावित कालाबाजारी की आशंका जताई गई।अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण करने के बाद पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की खरीद-फरोख्त पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।एसडीएम ने बतायाकि पेट्रोल पंप को फिलहाल सीज कर दिया है इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप मच गया है।अधिकारियों ने चेतावनी दी,कि तेल की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।