पत्रकार पर प्राण घातक हमलाकर लहुलुहान किया, मुकदमा दर्ज

पत्रकार पर प्राण घातक हमलाकर लहुलुहान किया, मुकदमा दर्ज

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।एक दैनिक समाचार पत्र के हाकर एंव पत्रकार पर प्राण घातक हमलाकर लहुलुहान कर दिया गया ग्रामीणों की मदद से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए ले जाया गया जहां अनुज कुमार श्रीवास्तव नामक पत्रकार का उपचार चल रहा है।मामले में कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने अनुज कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम तहसीपुर निवासी अनुज कुमार श्रीवास्तव अखबार बांटकर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे तभी ओमप्रकाश जायसवाल के घर के पास लाठी डन्डे लिये घात लगाकर बैठे अंकित व मनोज शुक्ला पुत्र स्वर्गीय सरजू शरन निवासी उपरोक्त ने भद्दी भद्दी जा बेजा गालियां देते हुए लाठी डन्डे से पिटाई कर लहुलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में थाने पर और संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए लाये जंहा उनका उपचार चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम ने बताया है कि मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।