पचपेड़वा पोस्ट आफिस में नहीं रूक रहा आधार बनाने के नाम पर लूट। उपडाक अधीक्षक ने कहा कि हम छुट्टी लेकर मुंबई टूर पर है। लौटने के बाद ही हो पायेगी जांच।
निष्पक्ष जन अवलोकन। ब्यूरो चीफ बदरूजमा चौधरी। पचपेड़वा (बलरामपुर)। पचपेड़वा बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन के ठीक सामने पोस्ट ऑफिस में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर क्षेत्रीय जनता को खूब लूटा जा रहा है। बार बार खबर के माध्यम से पूरे मामले को विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा रहा है बावजूद इसके अवैध लूट पर लगाम नहीं लग पा रहा है। निरंकुश और बेखौफ होकर लूट का यह खेल निरंतर जारी है। जो विभाग के बड़े अधिकारियों से भी मिलीभगत का संदेह पैदा करता है । इस पूरे प्रकरण पर उपडाक अधीक्षक बलरामपुर अमित सोनी ने कहा कि मैं अभी भी छुट्टी लेकर मुंबई टूर पर हूं मेरे वापस लौटने पर ही कुछ हो पायेगा। तो सवाल उठता है कि क्या अमित सोनी के अनुपस्थित में उनके स्थान पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं होता है क्या? आखिर अन्य विभागीय कार्य का संचालन कैसे चल रहा है। अमित सोनी के अनुसार वह काफी लम्बे छुट्टी पर हैं तो फिर यहां की जनता आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लुटती रहे। आखिर इस लूट के पीछे किसका हाथ है और कौन इन आधार माफियाओं को संरक्षण दे रहा है जिससे यह प्रतिदिन बेखौफ होकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे हुए हैं। डाक विभाग के बड़े अधिकारी या तो इस बड़ी लूट में वह भी शामिल हैं या तो घोर लापरवाह । उन्हें न तो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना है और न ही जनता या मीडिया के प्रति कुछ जवाबदेही से कोई मतलब है। इसलिए जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अब इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच और कार्यवाही करने की जरूरत है। जिससे क्षेत्र की जनता को इन डाक-कर्मियों के लूट से बचाया जा सके। आपको बता दें कि आज भी नियम कानून को ताकत पर रखकर पचपेड़वा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पोस्ट आफिस में 200 से 300 रुपये लेकर आधार कार्ड बनाने का खेल जारी है । जिससे लुटती हुई क्षेत्र की जनता आहत हैं। और इस पर तत्काल रोक लगाकर कार्यवाही का मांग कर रही है।