दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल एक महिला की गिरकर मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल एक महिला की गिरकर मौत

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के करोरा चौराहे पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक ऊपर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। धुसेड़िया गांव निवासी रामपाल की 60 वर्षीय पत्नी रमपता अपने भतीजे सुनील कुमार के साथ बाइक से मायके जगरा बसावनपुर से घर लौट रही थीं। शाम करीब 5 बजे करोरा चौराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे करोरा निवासी अखिलेश की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। अखिलेश अपने साथी रामू बाबा के साथ सड़क पार कर रहे थे। टक्कर लगते ही रमपता सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अखिलेश और रामू बाबा को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।