देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप का चौकीदार गंभीर घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप पर तैनात चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के भगौली निवासी अम्बर (40) पुत्र रामदयाल स्थानीय पेट्रोल पंप पर चौकीदारी का काम करता है। वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटना का जायजा लिया और परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद घायल चौकीदार को 102 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी फतेहपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।









