जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा आदि के साथ अल्पी पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु के अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले और सहायत वितरित कराई

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा आदि के साथ अल्पी पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु के अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले और सहायत वितरित कराई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने ग्राम अल्पी पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु में गत दिवस लगी भीषण आग से प्रभावित आधा दर्जन परिवारों का हाल जाना और हर सम्भव सहायता दिये जाने के आदेश दिए। मंगलवार को शाम 5 बजे जिलाधिकारी अल्पीपुरवा मजरे शेषपुर टुटरु के अग्नि पीड़ित छः परिवारों से मुलाकात की अग्नि पीड़ित परिवारों रामकेश,रिंकू,दीपू विजय कुमार ,अजय कुमार,पवन कुमार ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि सोमवार को तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने रासन तिरपाल पन्नी कम्बल आदि सहायता दी थी। मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,ओम प्रकाश उपाध्याय,राजस्व निरीक्षक प्रेमचन्द्र, राधेश्याम वर्मा, अवधेश शुक्ला, आदि ने महिलाओं को साड़ी, बच्चों को कपडे तथा राशन,फल बिस्किट इत्यादि सामग्री वितरित किया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एंव तहसीलदार को आदेशित किया कि आग से हुये नुकसान के सापेक्ष अग्नि पीड़ित परिवारों को मुवाबजा शीघ्राति शीघ्र देने के निर्देश दिए हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय सिंह उचित दर विक्रेता रामसागर आदि मौजूद रहे।