केन्द्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गांवों में चला स्वच्छता अभियान
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। केन्द्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पारिजात धाम बरोलिया में भाजपा मंण्डल अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर संदीप कुमार रावत प्रधान जय प्रकाश वर्मा, सचिव अरविंद कुमार यादव,विन्द्रा प्रसाद आदि ने पारिजात मार्ग पर झाडू लगा कर जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। सोमवार को पारिजात धाम बरोलिया में जनप्रतिनिधियों व ग्राम सचिव आदि ने स्वच्छ गांव, स्वस्थ्य गांव का सन्देश दिया।









