उपजिलाधिकारी तेजस के की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौलीगौसपुर ।तहसील टास्क फोर्स बैठक उपजिलाधिकारी तेजस के की अध्यक्षता में हुई जिसमें की तहसील के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे बैठक का नेतृत्व उप जिलाधिकारी ने किया। बैठक में डॉक्टर देव प्रताप सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार बीसीपीएम शैलेश रावत डब्ल्यू एच ओ मॉनिटर टीम , तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता,बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों जैसे कि नियमित टीकाकरण एच पी वी वैक्सीन का सर्वे, आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने हेतु व टीकाकरण से इनकार परिवारों तथा अन्य विषयों पर चर्चा की गई।






