होली के दिन नहर में नहाते समय लापता हुए 17 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार गौतम का शव सात दिन बाद बरामद हुआ है।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। होली के दिन नहर में नहाते समय लापता हुए 17 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार गौतम का शव सात दिन बाद बरामद हुआ है। बदोसराय थाना क्षेत्र के कसरैला गांव के पास शारदा सहायक नहर से शव मिलने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन कुमार गौतम (17) पुत्र श्यामलाल 4 मार्च को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। साथियों और परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी,पुलिस ने लगातार कई दिनों तक नहर मेंखोज की, लेकिन सफलता नहीं मिली।इसी बीच बदोसराय थाना क्षेत्र के कसरैला गांव के पास नहर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिसको मिली। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोएम हेतु भेज दिया। कोतवाल अमित सिंह से परिजनों ने संपर्क किया और उन्हें पी एम हाउस बुलाया। वहां पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान अर्जुन गौतम के रूप में की।पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।






