सीता देवी महाविद्यालय में आज मना फार्मेसी फादर डे.

सीता देवी महाविद्यालय में आज मना फार्मेसी फादर डे.

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर:बाराबंकी । सीता देवी महाविद्यालय में फार्मेसी विभाग में 'नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे  मनाया गया।इस उपलक्ष्य में फार्मेसी के प्राचार्य डॉ0 उमेश चंद्रा ने बताया कि यह दिवस  प्रो0  महादेव लाल श्रॉफ  के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।इनको 'भारतीय फार्मेसी शिक्षा का जनक' माना जाता है। भारत में प्रो.महादेव लाल श्राफ को भारतीय फार्मेसी शिक्षा का जनक माना जाता है। इन्होंने ने भारत में 1932 में बीएचयू  में पहला फार्मेसी पाठ्यक्रम शुरू किया था।इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo करुणेश तिवारी ने बताया कि  फार्मेसी हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा का एक ऐसा क्षेत्र है,जो दवाओं की खोज, विकास, निर्माण,परीक्षण,भंडारण और सुरक्षित वितरण से संबंधित है।फार्मेसी विभागाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि फार्मेसी, विज्ञान, रसायन विज्ञान से जोड़ता है और रोगी  की देखभाल करने में सहायता प्रदान करता है।, जिसमें फार्मासिस्ट डॉक्टरों के साथ मिलकर दवाओं के उचित उपयोग, खुराक और दुष्प्रभावो की जानकारी देताहै जिससे मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य परिणाम मिल सकें। फार्मेसी की द्वितीय वर्ष की छात्रा बिट्टो अवस्थी ने महादेव लाल श्राफ के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जीवन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कृष्णा प्रजाप्रति ,सौरभकुमार,अनुपम पांडे,आयुष कार्तिकेय डॉ0 अमरेंद्र कुमार पाठक, डॉ 0 राजीव मौर्या, डॉ 0 ओ0पी0 राव ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के निदेशक अभिषेक शुक्ला ने फार्मेसी के महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभाग के प्राध्यापक उपस्थित रहे।