सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 9, पुलिस विभाग के 11, विकास विभाग का 1, खाद्य एवं रसद विभाग के 2, विद्युत विभाग के 2, नगर निकाय का 1, महिला कल्याण विभाग का 1, सिंचाई विभाग का 1, जल निगम का 1, वन विभाग का 1, कृषि विभाग का 1 तथा समाज कल्याण विभाग के 3 मामले शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा इनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इनमें राजस्व विभाग के 3, कृषि विभाग का 1 तथा समाज कल्याण विभाग के 3 मामले शामिल हैं। उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने शेष लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर सीओ जगतराम कनौजिया, तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार कुर्सी, फतेहपुर व विशुनपुर सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।