सत्य पथ मोक्ष प्राप्ती का सुगम मार्ग है

सत्य पथ मोक्ष प्राप्ती का सुगम मार्ग है

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।सत्य के पथ पर चल कर मानव प्राणी मोक्ष प्राप्त कर सकता है। यह बात कमोली धाम के महन्त कमलेश दास ने शुक्रवार को कमोली धाम आश्रम पर दूर दराज के जनपदों से आये श्रद्धालुओं को उपदेशित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा ने मानव प्राणी को सत्य के पथ पर चलने जीव जन्तुओं के प्रति प्यार और आस्था आदि रास्ते सुझायें हैं जिनका हम अनुसरण कर सत्य के पथ पर चल कर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं।