*विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगे रोक : प्राथमिक शिक्षक संघ*

*विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगे रोक : प्राथमिक शिक्षक संघ*

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी की ओर से विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय अवधि के दौरान समय-समय पर बाहरी व्यक्तियों का अनधिकृत प्रवेश देखा जाता है। इससे विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण में व्यवधान उत्पन्न होता है तथा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा एवं अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के अनावश्यक प्रवेश से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है और विद्यालयों की व्यवस्था बाधित होती है। इसलिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के विद्यालय अवधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति का विद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति विद्यालय परिसर में प्रवेश करता हुआ पाया जाए तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में आवश्यक आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है, जिससे विद्यालयों में सुरक्षित, अनुशासित एवं निर्बाध शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री नीरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव, शैलेन्द्र कुमार ,जिला संगठन मंत्री सुधीर चौधरी, विनय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरख रवि कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर चंद्र शेखर सिंह, विशेष कुमार सिंह, आदर्श सिंह सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।