लोधेश्वर महादेव मार्ग को हरा-भरा बनाने की तैयारी, वन विभाग लगाएगा 500 पौधे
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। बाराबंकी । केसरी पूर से लोधेश्वर महादेव जाने वाले मार्ग को अब हरियाली से आच्छादित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वन विभाग ने इस मार्ग पर पौधारोपण की योजना बनाई है जिसके लिए थाला बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर कर दी गई है और दोनों ओर करीब डेढ़ डेढ़ मीटर की पटरी भी तैयार हो चुकी है। इसके बाद सड़क को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन विभाग रामनगर में तैनात दरोगा सचिन पटेल की देखरेख में इस मार्ग पर करीब 500 पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण से न केवल सड़क की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। थाला निर्माण जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लोधेश्वर महादेव धाम जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर हरियाली होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी राहत मिलेगी। वन विभाग द्वारा जल्द ही पौधारोपण अभियान शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।









