रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से लगा लंबा जाम

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। देवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होते ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुलने पर धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। टीएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जाम कुछ समय के लिए लगा था, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।