राहुल अवस्थी ने निज निवास पर आर एस एस के वरिष्ठ प्रचारक का किया स्वागत

राहुल अवस्थी ने निज निवास पर आर एस एस के वरिष्ठ प्रचारक का किया स्वागत

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर। भाजपा के युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल के निज निवास पर देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र जी उर्फ बाबूजी का आगमन हुआ। संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री अवस्थी ने उनको अंगवस्त्र एवं भगवान राधा-कृष्ण का पावन चित्र भेंट कर सम्मान किया। सामाजिक सरोकार के तमाम विषयों पर चर्चा परिचर्चा हुई तथा समाज सेवा में सभी से बढ़ चढ़ कर अपना अमूल्य सहयोग देने की उन्होंने अपील की और कहा कि किसी संकट काल में स्वयं सेवक जो मदद करते हैं वह अनुकरणीय है ।मुसीबत में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए ताकि सामाजिक एकता बनी रहे ।इस अवसर पर मौजूद लोगों को उनका मार्गदर्शन, स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सामाजिक समरसता राष्ट्र निर्माण एवं संगठन की भावना को लेकर उनके विचार सभी के लिए ऊर्जावान बने। पवन मिश्रा ,ललित,आनंद ,कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।