माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यू पी बोर्ड परीक्षाएं शांति पूर्ण एंव सकुशल संपन्न हुई
अजय रावत एडवोकेट सआदतगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से संपन्न हो गईं। जिसके बाद विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए बधाई देकर आभार व्यक्त किया है। सआदतगंज स्थित श्री गांधी पंचायत इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा में लगे केंद्र व्यवस्थापक सहित स्टाफ व विद्यालय के कर्मचारियों को परीक्षा नकल विहीन व संपन्न कराने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा ने कहा कि सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के सहयोग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण परीक्षा कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सका। परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की गईं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करते रहने से विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित होगा। उन्होंने आगे बताया कि 16 से 24मार्च के बीच विद्यालय में गृह वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष अवस्थी,परीक्षा प्रभारी अनिल निगम, दुर्गेश तिवारी,अनिल नाग,आर पी सिंह, देवेन्द्र शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।









