भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने मधनापुर धाम स्थित ख्याम दास साहेब के दर्शन पूजन कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने मधनापुर धाम स्थित ख्याम दास साहेब के दर्शन पूजन कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने मधनापुर धाम स्थित ख्याम दास साहेब के समाधि स्थल पर महन्त छोटे बाबा उर्फ चन्द्रशेखर,तथा अवधेश कुमार साहिब बन्दगी के साथ दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तत्पश्चात भाजपा नेता ने ख्याम दास साहेब मधनापुर धाम के पवित्र अभरन सरोवर में इंजन से पानी भरवा कर जीव जन्तुओं को पानी मुहैय्या करा कर पुण्य कमाई। प्रमोद कुमार तिवारी दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के उपरोक्त गांव के अभरन सरोवर पर समर सेबुल अपने पास से लगवाने की घोषणा की। उन्होंने ने पत्रकारों से कहा कि यदि पार्टी का नेतृत्व व क्षेत्र की जनता सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी तो वह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे जिसके लिए बुनियादी सुविधाएं जनता को मिले के लिए गांव गांव जाकर लोगों से सम्पर्क कर विकास का खाका तैयार कर रहे हैं।इस मौके पर जयशंकर पान्डेय, रामपाल मौर्या रीता देवी झगरु प्रसाद गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।