फूड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आने से कई लोग अचानक बीमार पड़ गए। हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने सभी को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर देशराज और स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत मरीजों का उपचार शुरू किया। प्राथमिक जांच में सभी मरीजों को फूड प्वाइजनिंग का शिकार पाया गया। डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं देकर उपचार शुरू किया, जिससे मरीजों की हालत में सुधार होने लगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बासी या खराब भोजन का सेवन न करने और खाने-पीने में स्वच्छता बरतने की अपील की है।









