फतेहपुर में ईद की नमाज का समय घोषित, अलग-अलग स्थानों पर तय हुआ
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी): कस्बा फतेहपुर में ईद-उल-फितर के अवसर पर अदा की जाने वाली नमाज के समय का निर्धारण कर दिया गया है। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अलग-अलग समय पर अदा की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार— ईदगाह में नमाज सुबह 9:30 बजे अदा की जाएगी। मस्जिद मरकज़, नालापार दक्षिणी मस्तान रोड में नमाज का समय सुबह 7:25 बजे रखा गया है। मस्जिद सऊदया सलफया, नाला पार उत्तरी में भी नमाज सुबह 7:25 बजे अदा होगी। शिया समुदाय की मस्जिद हैदरी, मोलवीगंज सट्टी बाजार में नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। ईद के मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।









