*पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली में खेलकूद प्रतियोगिता, वार्षिकोत्सव व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले का आयोजन*

*पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली में खेलकूद प्रतियोगिता, वार्षिकोत्सव व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले का आयोजन*

अजय रावत एडवोकेट सिरौलीगौसपुर। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली में शासन की मंशा के अनुरूप दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता , वार्षिकोत्सव एवं प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व पर्यावरण से संबंधित विभिन्न आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों के प्रोजेक्ट का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटिका तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग की दौड़ में विपिन और सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग की दौड़ में अनिल और महिमा प्रथम रहे। प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर कक्षा 5 की छात्रा सुनैना तथा जूनियर स्तर पर प्रिया गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह,प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र , सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, राहुल, राहुल गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, सुमन सिंह, विजय सिंह यादव, सौरभ वर्मा, शैलेन्द्र कुमार अनुदेशक कुलदीप सिंह त्यागी तथा शिक्षामित्र विनोद कुमार उपस्थित रहे।