नवागत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने सिरौलीगौसपुर तहसील का कार्यभार संभाला
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर। नवागत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने सिरौलीगौसपुर तहसील का कार्यभार संभाला। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने सिरौलीगौसपुर तहसील का कार्यभार संभालने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्यायों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर न्याय प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी।इस मौके पर तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा आदि भी मौजूद रहे।









