छत से उतरते समय फिसली पांच वर्षीय बच्ची, हाथ में फ्रैक्चर

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा क्षेत्र में शनिवार शाम एक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वह घर की छत से नीचे उतरते समय फिसलकर सीढ़ियों से गिर गई। बसारा गांव निवासी विपिन कुमार तिवारी की पुत्री आयुषी घर की छत से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। बच्ची के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार गिरने से बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। फिलहाल उसका उपचार जारी है।