चिकित्सक पर हमले के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले चिकित्सक डॉ. गोविंद पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अमेरा गांव निवासी डॉ. गोविंद झंझरा चौराहे पर क्लिनिक चलाते हैं। कुछ समय पहले क्लिनिक बंद कर घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गेंदलाल, संजय, शिवकेश, सुनील कुमार यादव, आलोक यादव, मोहित रावत, नन्हा उर्फ अभिषेक यादव और श्रेयांश वर्मा शामिल हैं। कोतवाल आशुतोष मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









