कोटवा धाम चौराहे से पवित्र अभरन सरोवर तक निकाली गई कलश यात्रा

कोटवा धाम चौराहे से पवित्र अभरन सरोवर तक निकाली गई कलश यात्रा

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी । श्री कोटवा धाम चौराहे पर श्रीमद् भागवत कथा पंडित जय नारायण शुक्ल जी पीठाधीश्वर प्रयागराज के मुखारविंद से आज से प्रारंभ होगी इससे पूर्व क्षेत्र के सैकड़ो नर नारी बच्चों ने कोटवा धाम चौराहे से पवित्र अभरण सरोवर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आभूषण सरोवर से बाबा जगजीवन दास के मंदिर होते हुए पुनः कोटवा धाम चौराहे पर श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंची । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत श्री जय नारायण शुक्ल जी पीठाधीश्वर प्रयागराज तथा मुख्य कार्यकर्ता पंडित दुर्गेश दिक्षित संतोष श्रीवास्तव सतीश सिंह इतिहास लोग हैं। कार्यक्रम में महन्त नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भैय्या,कविवर प्रेम नारायण वर्मा प्रेम जी अनुज श्रीवास्तव ननकू तिवारी सोहनलाल वर्मा, गुड्डू बाजपेई वैभव बाजपेई सहित क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई हैं।