किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप, पिता ने दो युवकों पर लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहटी जई से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने गांव के ही दो युवकों पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता के अनुसार 12 मार्च की रात सभी लोग सो गए थे और 13 मार्च की सुबह बेटी घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि गांव के ही दो लड़के उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पिता ने बताया कि किशोरी अपने साथ मंगलसूत्र, झुमकी, पायजेब और करीब पांच हजार रुपये भी ले गई है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बेटी को बरामद करने की मांग की है।