एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से लटका हुआ मिला जिसे देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी

एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से लटका हुआ मिला जिसे देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर बाराबंकी एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से लटका हुआ मिला जिसे देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी सूचना पर पहुंची पुलिस शब को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।मिली जानकारी अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डमौरा, टांडा मजरे निजाम अली निवासी बबलू यादव(30) पुत्र राजकरण के रूप में हुई बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बबलू यादव अपनी पत्नी सुशीला से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद वह नाराज होकर मैके चली गई थी और उसी दिन बबलू भी घर से निकल गया रातिभर वापस नहीं लौटा परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला आज उसका शव ग्राम इसरौली स्थितअपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे से लटकता हुआ देखा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र यश(10) हर्ष(8)और एक पुत्री आरूही( 7) छोड़ गया। इसरौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया घटना की जांच और पीएम रिपोर्ट बाद कार्यवाही की जायेगी।