उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी शासन के निर्देशानुसार आज महीने के पहले शनिवार को तहसील फतेहपुर सभागार में उपजिलाधिकारी फतेहपुर राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमे कुल 63 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 27 मामलों का मौके पर निस्तारण सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा निस्तारण करा दिया गया।विदित हो की आज महीने के प्रथम शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 27 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों में राजस्व सम्बंधित 25 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 18 मामलों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। पुलिस विभाग से सम्बंधित 5 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बंधित 5 प्रार्थना पत्र,विद्युत विभाग से सम्बंधित 20 मामले आये जिसमे 4 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया, खाद्य एवं रसद विभाग के 7 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 5 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया,नगर निकाय से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार कुर्सी अभिनव सिंह ,नायब तहसीलदार फतेहपुर अंकिता पाण्डेय,खण्ड अभियन्ता मौजूद रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं रही भीड़ भाड़।