अवैध रूप से पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर बाराबंकी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गाँव में वन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि गाँव में दो आम, एक जामुन का पेड़ बिना परमिट के काट दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ों की कटान देर रात की गई, जिसकी जानकारी सुबह होने पर लोगों को हुई। इस घटना से क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है और ग्रामीणों ने इस पर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से पेड़ों की कटान की घटनाएं होती रही हैं। उनका आरोप है कि ठोस कार्रवाई न होने के कारण वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। मामले की सूचना मिलने के बाद वनविभाग सक्रिय हो गया है।डिप्टी रेंजर जितेंद्रसिंह ने बतायाकि गाँव में पेड़ों की अवैध कटान की जानकारी मिली है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।






