अनूपगंज के पास 500 मीटर खराब सड़क के दिन बहुरे, सीसी रोड बनेगी, रोड़े पड़ना शुरू

अनूपगंज के पास 500 मीटर खराब सड़क के दिन बहुरे, सीसी रोड बनेगी, रोड़े पड़ना शुरू

निष्पक्ष जन अवलोकन

 अजय रावत ।

 रामनगर। रामनगर–सआदतगंज–परसा मार्ग पर अनूपगंज के पास करीब 500 मीटर जर्जर व गड्ढों में तब्दील सड़क के दिन अब बहुर जाएंगे। लंबे समय से उखड़ी पड़ी इस सड़क पर अब रोड़ा पड़ना शुरू हो गया है और जल्द ही यहां सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। बताया जाता है कि इस स्थान पर पिछले सात–आठ वर्षों से सड़क की हालत खराब थी। बारिश के समय यहां जलभराव हो जाता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार स्थानीय लोगों ने सड़क बनवाने की मांग भी उठाई थी। लोनिवि निर्माण खंड एक द्वारा अब इस मार्ग के सुधार का कार्य शुरू करा दिया गया है। जेई राजेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और यहां सीसी रोड बनाई जाएगी।सड़क बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही सफदरगंज रोड से रामनगर मिल तक जाने वाला रास्ता भी सुगम हो जाएगा, जिससे दैनिक आवागमन करने वालों को काफी सुविधा होगी।