गोरखपुर में बोले विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे, धर्म शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर

गोरखपुर में आयोजित बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने धर्म शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने उनका सम्मान किया।

गोरखपुर में बोले विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे, धर्म शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर
गोरखपुर में आयोजित बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया
गोरखपुर में बोले विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे, धर्म शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर

विभव पाठक

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को धर्म शिक्षा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य नहीं करेंगे तो आने वाले समय में समाज के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

विहिप के जिला मंत्री इंजीनियर संजीत श्रीवास्तव के कैंप कार्यालय स्थित श्री अशोक ऐश्वर्यम विला सभागार में बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक के दौरान हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण, धर्मांतरण, गौ-संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में मिलिंद परांडे ने कहा कि समाज की मजबूती परिवार से शुरू होती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी परंपराओं, संस्कारों और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने परिवारों से बच्चों में नैतिक शिक्षा और धार्मिक संस्कार विकसित करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री दीपेश जी, सोमेश जी, शगुन श्रीवास्तव तथा जिला मंत्री इंजीनियर संजीत श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के उपरांत मिलिंद परांडे ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं वयोवृद्ध दुर्गा बाबू से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद सहित उपस्थित बुद्धिजीवियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीप्रकाश शाही, मेजर डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. सुधांशु शंकर, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ. पंखुड़ी श्रीवास्तव, आशीष जोशी, शैलेन्द्र किशोर, अधिवक्ता रामेंद्र कांत मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार, इंजीनियर प्रदीप कुमार, इंजीनियर रंजीत कुमार, संजय बर्नवाल, डॉ. संजीव, डॉ. किरण, अर्चना देवी, विभा देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।