15 मार्च को आजाद समाज पार्टी कांशीराम द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में पंहुचने के लिए गांव गांव जनसम्पर्क किया जा रहा है
एडवोकेट निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम की जयन्ती एंव आजाद समाज पार्टी कां के स्थापना दिवस पर हैदरगढ़ रोड स्थित किसान भटठा बडेल में राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सांसद नगीना एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद 15 मार्च 26 को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमे भीड जुटानें के लिए प्रदेश महामंत्री यशवन्त मौर्या अयोध्या मंण्डल प्रभारी मनोज चौधरी प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम,जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री एबादु उरहमान नायाब एडवोकेट,शेर मोहम्मद खान, भूपेन्द्र सिंह, मुनव्वर हुसैन,आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बदोसरांय, रसूलपुर, किन्तूर, बरोलिया, मदारपुर मीरापुर कोटवाधाम इत्यादि गांवों में जनसम्पर्क करके 15 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद की सभा में पंहुच कर रैली को कामयाब बनाने की अपील की जा रही है।






