होलिकोत्व समिति का होली मिलन और हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ,
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)l नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में होलिकोत्सव समिति द्वारा होली मिलन समारोह और हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, होली मिलन समारोह और हास्य कवि सम्मेलन का शुभारंभ न०प०अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर व दि बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कवियों मे ,डॉ.ओम शर्मा ‘ओम’ ने अपनी कविता “प्रीत-रीत की बहे बयार मां…” से होली के माहौल को जीवंत कर दिया। उन्होंने अपनी रचना में कहा,“बैर धर्म का नाश करे,हर रोग वियोग मिटा गया होली…”।प्रमोद पंकज, लोकेश त्रिपाठी, हीरा मणि वैष्णव और सौरभ जायसवाल,डा०ओम शर्मा ‘ओम’, कमल आग्नेय आदि कवियों ने हास्य,व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएँ सुनाकर श्रोताओं से भरा पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अन्य । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और देर रात तक कवि सम्मेलन का आनंद लेते रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष जताया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पाल, भाजपा कार्यकर्ता राजेश वर्मा अनुपम निगम, रविंद्र वर्मा,शशि वर्मा,अनिल अग्रवाल, डॉ.रमेश चंदा,विजयराम जायसवाल,नीरज शर्मा, डा० अंजू चन्द्रा, अशोक रस्तोगी,शर्वेश् श्रीवास्तव, नफीस अहमद रिषी जायसवाल राजकुमार गुप्ता, सहित कई काव्यप्रेमी मौजूद थे।






