सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम धर्म के लोगों ने अदा की अलविदा की नमाज

सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम धर्म के लोगों ने अदा की अलविदा की नमाज

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी । रमजान उल मुबारक के अंतिम शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों की मस्जिदों में मुस्लिम धर्म के अनुयायियों ने अलविदा की नमाज अदा करके मुल्क अमन चैन की दुआ मांगी। रमजानुल मुबारक के आखिरी जुम्मे को क्षेत्र के बदोसराय किंतूर मरकामऊ मेला रायगंज सैदनपुर सहादतगंज रामपुर खजूरी टिकैत नगर दरियाबाद पूरे डलई समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों में मुस्लिम धर्म के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा करके मूल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेंदु भूषण पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत कोतवाली बदोसराय प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी समेत प्रशासन की गाड़ियां मस्जिदों के आसपास जुम्मे की नमाज के समय पेट्रोलिंग करते हुए देखी गई वही पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम देने में काफी मुस्तैद दिखे।