सांई मन्दिर पर सांई की मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में गाजे-बाजे के साथ भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली बाराबंकी । ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढीटोला स्थित सांई मन्दिर पर सांई की मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में गाजे-बाजे के साथ भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी । जिसमें सैकड़ों भक्तों कन्या एवं महिलाए श्रद्धा व भक्ति के साथ शामिल हुई । उदित-नारायण व पत्नी रंजना द्वारा स्थापित की जाने वाली भगवान सांई की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व सांई मन्दिर से निकाली गई शोभायात्रा दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर,होते हुए सांई मन्दिर अमदहा पहुंची उसके बाद पुनः साईं मन्दिर बड़ागांव मढी टोला पहुंची। जहां पर पंडित सर्वेश पाठक यजमान उदित नारायण उनकी पत्नी रंजना के हाथों विधिः विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी । इस मौके मास्टर सुरजन यादव, दुर्गेश,रतीभान,दर्शन, कुलदीप, जितेंद्र,अमित, मानिकचंद ,रामचंद्र भोला सिंह ,नन्हा यादव ,पुजारी मोहित आदि लोग मौजूद रहे ।