सहरी रायगंज पंजरौली मार्ग पर सहरी गांव के मोड के पास सायकिल वाले को बचाने में बाइक पल्टी चोटिल मनीराम की जिला अस्पताल पंहुचते ही मौत

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के शहरी गांव के रहने वाले मनीराम 60 वर्ष घर से पजरौली चौराहे जाने के लिए बाइक से निकले थे। गांव के बाहर बने तालाब के पास सड़क पर अंधा मोड होने के चलते एकाएक साइकिल सवार सामने आ गया।जिसको बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिससे सिर पर गंभीर चोटे आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। और सूचना नगर कोतवाली को दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।