सतीश वर्मा हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के बरौलिया गांव में हुए सतीश वर्मा हत्याकांड के नामजद सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि बांस की नर्सरी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सतीश वर्मा पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।