सडक दुर्घटना में अधेड की मौत पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।बदोसरांय रामनगर मार्ग मरकामऊ के पास सीमेंट लाद कर रामनगर की तरफ जा रहा टेलर ट्रक ने साइकिल सवार को रोंदा मौके पर ही मौत हो गई है। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के मरकामऊ के पास बदोसरांय से रामनगर की तरफ सीमेंट लाद कर जा रहे टेलर ट्रक नम्बर यूपी 45 ए टी 7511 ने साइकिल सवार अधेड को रौंद दिया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान थाना टिकैत नगर क्षेत्र के ग्राम सेंवढा निवासी मोहम्मद इस्लाम 55 वर्ष पुत्र मोहर्रम अली के रुप में हुई है।मृतक मो0इस्लाय रामनगर की मंण्डी से एक बोरी लहसुन खरीद कर लाकर गांव गांव बेचकर जीवन यापन करता था। मौके पर पंहुची कोतवाली बदोसरांय पुलिस उपनिरीक्षक विश्वनाथ , कान्स्टेबल आशीष सिंह आदि पुलिस कर्मियों के साथ मोके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक विश्वनाथ, लक्ष्मीकांत तिवारी, आशीष कुमार सिंह आदि ने टेलर ट्रक और ड्राइवर को थाने पर ले आये हैं।









