संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 575 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 575 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 575 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं।भीड भाड को देखते हुए सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी,अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने ओ पी डी का निरीक्षण भी किया। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी जुकाम,बुखार, गैस्ट्रो,स्वांस हड्डी रोग इत्यादि बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी, अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर नीरज वर्मा, डाक्टर गौरव कृष्ण आदि चिकित्सकों ने 575 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।